शंकर मराठे - मुंबई, १० नवंबर २०२५ : रेप के प्रावधान को 'जेंडर न्यूट्रल' बनाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। 14 नवंबर 2025 को रिलीज होने वाली मूवी 'हाय जिंदगी' में भी इसी तरह का मुद्दा उठाया गया है।
14 नवंबर, 2025 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार फिल्म 'हाय जिंदगी' ने कानून में लैंगिक असमानता के बारे में पुरुषों के लिए इसी तरह की आवाज उठाई है। फिल्म के अनुसार, महिलाओं द्वारा पुरुषों के खिलाफ किए गए अपराधों से उनकी सुरक्षा के लिए या तो एक नया कानून लाने की जरूरत है या फिर मौजूदा प्रावधानों में संशोधन करके उन्हें लैंगिक रूप से तटस्थ बनाने की।

No comments:
Post a Comment