filmyshankar
Wednesday, April 15, 2026
स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास
शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात आली व त्यामुळे स्वामीभक्त आणि प्रेक्षकांमध्ये प्रचंड आनंदाचे वातावरण निर्माण झाले. आनंदाबरोबरच उत्सुकता वाढली असतानाच आज "देऊळ बंद २" चे पहिले पोस्टर प्रदर्शित झाले आणि आनंदात अजूनच भर पडली. "देऊळ बंद" मध्ये ज्येष्ठ अभिनेते मोहन जोशी यांनी आपल्या सशक्त अभिनयाने आणि आवाजाने स्वामी समर्थ अक्षरशः प्रत्यक्षात आपल्या समोर उभे राहून आपल्याशी संवाद साधत आहेत असे प्रेक्षकांना वाटत होते. तेच सर्वांना "देऊळ बंद २" मध्ये अनुभवायला मिळणार आहे, कारण या भागात सुद्धा मोहन जोशी हेच श्री स्वामी समर्थांच्या भूमिकेत पाहायला मिळणार आहेत तर महत्त्वपूर्ण भूमिकेत अभिनेत्री स्नेहल तरडे त्यांच्या सोबत असणार आहेत.
वटवृक्ष एंटरटेनमेंट निर्मित "देऊळ बंद २ - आता परीक्षा देवाची" च्या पहिल्या पोस्टरमध्ये प्रसन्न मुद्रेने हात उंचावत स्वामी दुचाकीवर मागे बसले असून अभिनेत्री स्नेहल तरडे ती दुचाकी चालवत आहेत. स्वामी जरी प्रसन्न मुद्रेत असले तरी स्नेहल यांच्या चेहऱ्यावर राग आहे आणि डोळ्यातून अश्रू ओघळत आहेत, आता हा राग कशासाठी आणि दुःख कशाचे? यासाठी प्रेक्षकांना चित्रपटाची वाट पाहायला लागणार आहे. 'भक्त कितीही संकटात असला तरी स्वामी त्याच्या पाठीशी खंबीरपणे उभे असतात', हाच संदेश या पोस्टरमधून अधोरेखित होत आहे. पहिल्या भागात स्वामींनी परदेशातून आलेल्या शास्त्रज्ञाच्या आलिशान चारचाकीतून प्रवास केला तर "देऊळ बंद २" मध्ये स्वामी एका गरीब महिलेच्या सामान्य दुचाकीवरून प्रवास करताना दिसत आहेत. त्यामुळे प्रेक्षकांना या चित्रपटात स्वामीकृपेने एका सामान्य कुटुंबाची असामान्य गोष्ट पाहायला मिळणार असे दिसत आहे.
Tuesday, April 14, 2026
बॉलीवुड के बड़े स्टार्स करते हैं सपोर्टिंग एक्टर्स से भेदभाव
शंकर मराठे - मुंबई, १५ अप्रैल २०२६ : एक्टर राजेश कुमार ने कई टीवी शोज, वेब सीरीज और फिल्मों में काम किया है। वो हर मुद्दे पर खुलकर अपना पक्ष रखते हैं। हाल ही में राजेश ने कहा कि फिल्मों के बड़े स्टार्स अक्सर सपोर्टिंग एक्टर्स को लेकर भेदभाव करते हैं।
भारतीय सिनेमा शुरू से ही काफी हद तक स्टार-प्रधान रहा है। अक्सर किसी फिल्म को उसका बजट सिर्फ एक स्टार एक्टर की मौजूदगी से ही मिल जाता है, और फिल्म का प्रचार भी सिर्फ उसी स्टार के इर्द-गिर्द ही किया जाता है। लेकिन फिल्म की सफलता कभी भी सिर्फ उस स्टार पर निर्भर नहीं करती, बल्कि उन सभी सहायक कलाकारों पर भी निर्भर करती है जो फिल्म को बनाते हैं। 'धुरंधर' जैसी फिल्म की सफलता के बाद इन बातों को माना जा सकता है, लेकिन हमेशा ऐसा नहीं होता। राजेश कुमार, जो 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते हैं, उन्होंने हाल ही में बताया कि फिल्म सेट पर लीड एक्टर्स सपोर्टिंग एक्टर्स को भाव नहीं देते हैं।
करीना कपूर एयरपोर्ट पर लाइन तोड़कर अंदर घुसी
शंकर मराठे - मुंबई, १५ अप्रैल २०२६ : बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर हाल ही मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, और यहां उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि यूजर्स के निशाने पर आ गईं। करीना एयरपोर्ट पर लाइन तोड़कर सीधा अंदर घुस गईं, जबकि बाकी लोग लाइन में लगे अपनी बारी आने का और डॉक्यूमेंट्स चेक करवाने का इंतजार करते रहे गए। करीना का यह रवैया यूजर्स को रास नहीं आया और एक्ट्रेस को मिले 'वीआईपी ट्रीटमेंट' पर खरी-खोटी सुना दी। कई यूजर्स ने सेलेब्स को मिलने वाले इस स्पेशल ट्रीटमेंट पर सवाल उठाए और इसे गलत ठहराया।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि करीना एयरपोर्ट पर चेकिंग के लिए लगी लाइन को तोड़कर सीधा आगे निकल जाती हैं। चेकिंग बूथ पर मौजूद अफसर को वह अपना पासपोर्ट और आईडी दिखाती हैं और फिर अंदर घुस जाती हैं, जबकि बाकी लोग देखते रह जाते हैं।
माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' का ट्रेलर रिलीज
शंकर मराठे - मुंबई, १५ अप्रैल २०२६ : 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म पिछले कुछ साल से लगातार चर्चा में है। इस हॉलीवुड फिल्म की दुनियाभर में जैक्सन के फैंस को बेसब्री से इंतजार है। खासकर टीजर और ट्रेलर को मिले रेस्पॉन्स को देखकर यही लग रहा है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर करिश्मा करेगी। फिल्म में जैक्सन के भतीजे जाफर जैक्सन लीड रोल में हैं और पर्दे पर वह हूबहू अपने चाचा की तरह लग रहे हैं। नए ट्रेलर में वह माइकल जैक्सन के कुछ पुराने हिट-नंबर्स पर परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म पर ना सिर्फ दिवंगत पॉप सिंगर के फैंस की, बल्कि उनके आलोचकों की भी नजर है। वो भी तब, जब बीते दिनों खबर आई कि मेकर्स ने इसके आखिरी हिस्से को फिर से री-शूट किया है।
लता और आशा की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाएंगे
शंकर मराठे - मुंबई, १४ अप्रैल २०२६ : मंगेशकर परिवार की संगीत विरासत को अमर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। पार्श्व गायिका आशा भोसले के निधन के बाद उनके भाई और संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर ने घोषणा की है कि वे अपनी दोनों बहनों दिवंगत लता मंगेशकर और आशा भोसले की याद में एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल बनाने जा रहे हैं। हमने इसके लिए काफी बड़ी जमीन ले ली है। बाकी सब भगवान पर छोड़ दिया है।
Monday, April 13, 2026
श्रद्धा कपूर आशा भोसले को ‘ग्रैंड आजी’ कहती
शंकर मराठे - मुंबई, १४ अप्रैल २०२६ : पार्श्व गायिका आशा भोसले सिर्फ संगीत की दिग्गज नहीं थीं, बल्कि बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों से उनका गहरा पारिवारिक रिश्ता भी था। बहुत कम लोग जानते हैं कि श्रद्धा कपूर उन्हें प्यार से ‘ग्रैंड आजी’ कहकर बुलाती थीं।
दरअसल श्रद्धा कपूर की मां शिवांगी कोल्हापुरे, आशा भोसले की भतीजी लगती हैं और इसी वजह से दोनों के बीच नानी पोती जैसा रिश्ता था। आशा भोसले के निधन के बाद अब यह खास रिश्ता फिर चर्चा में है और फैंस भी इस भावनात्मक कनेक्शन को याद कर रहे हैं। संगीत के साथ साथ रिश्तों में भी वह उतनी ही समृद्ध विरासत छोड़ गई हैं।
बिग बी ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा
शंकर मराठे - मुंबई, १४ अप्रैल २०२६ : सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए अपने ब्लॉग पर लिखा कि भले ही उनका शरीर हमें छोड़कर चला गया है, पर उनकी आत्मा हमेशा साथ रहेगी। उन्होंने यह भी लिखा कि इस वक्त वह गहरे शोक में हैं। मालूम हो कि पार्श्व गायिका आशा भोसले और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का बहुत पुराना कनेक्शन रहा है। आशाजी ने बिग बी की कई हिट फिल्मों में आवाज दी, जिनमें 'द ग्रेट गैंबलर', 'दोस्ताना' और 'शान' जैसे नाम शामिल हैं। आशा भोसले ने अमिताभ बच्चन के लिए 'जानूं मेरी जान' और 'दो लफ्जों की है दिल की कहानी' जैसे कई हिट गाने गाए।
Subscribe to:
Comments (Atom)
स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास
शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...
-
शंकर मराठे - मुंबई, १९ दिसंबर २०२५ : बिहार की राजधानी में रंगमंच की विधा को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए नाट्य संस्था 'दस्तक' द्वारा...
-
शंकर मराठे - मुंबई, १८ डिसेंबर २०२५ : मराठी प्रेक्षकांच्या उत्सुकतेचा विषय ठरलेला ‘अगं अगं सुनबाई! काय म्हणताय सासूबाई?’ हा चित्रपट येत्या न...
-
शंकर मराठे - मुंबई, १९ दिसंबर २०२५ : फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी बनकर देशभर का दिल जीतने वाली हर्षाली मल्होत्रा एक बार फिर सुर्खियों में ...







