Thursday, December 18, 2025

१७ साल की मुन्नी और ६५ साल का सुपरस्टार

शंकर मराठे - मुंबई, १९ दिसंबर २०२५ : फिल्म बजरंगी भाईजान में मुन्नी बनकर देशभर का दिल जीतने वाली हर्षाली मल्होत्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

अब वही नन्ही मुन्नी बड़ी होकर 17 साल की उम्र में हीरोइन बन चुकी हैं। खास बात ये है कि हर्षाली को 65 साल के साउथ सुपरस्टार के साथ बतौर लीड हीरोइन फिल्म ऑफर हुई है। इस खबर के सामने आते ही सोशल नेटवर्किंग साइट पर बहस छिड़ गई है।

बताया जा रहा है कि 10 साल बाद हर्षाली को यह साउथ की बड़ी फिल्म मिली है, जो उनके करियर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है।

हालांकि, फिल्म को लेकर अभी ज्यादा डिटेल्स सामने नहीं आई हैं, लेकिन इतना तय है कि मुन्नी की वापसी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...