Thursday, November 6, 2025

३ घंटे की देरी से इवेंट में पहुंचीं माधुरी दीक्षित


शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर २०२५ : अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने टोरंटो शो ‘दिल से.. माधुरी’ को लेकर विवादों में हैं। अखबारों में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस ३ घंटे की देरी से इवेंट में पहुंचीं, जिससे फैंस नाराज हो गए और सोशल मीडिया पर उन्होंने इवेंट को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। 

ट्रोलिंग बढ़ने पर इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने सफाई दी कि देरी उनकी नहीं, बल्कि माधुरी की मैनेजमेंट टीम की गलती थी, जिन्होंने गलत कॉल टाइम बताया। आयोजकों के मुताबिक शो समय पर शुरू हुआ था और देरी पूरी तरह उनके नियंत्रण से बाहर थी। वहीं कई दर्शकों का कहना है कि शो को कॉन्सर्ट बताकर टॉक शो की तरह पेश किया गया, जिससे वे ठगा महसूस कर रहे हैं। विवाद के बाद अब आयोजकों और माधुरी की टीम दोनों ही बचाव में हैं।


No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...