शंकर मराठे - मुंबई, १ दिसंबर २०२५ : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की 'गदर' गर्ल अमीषा पटेल के फैंस के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। इंडस्ट्री में लंबे समय से साइडलाइन चल रही अमीषा कथित तौर पर अब अपनी गुज़ारे के लिए एक नया रास्ता अपना रही हैं।
सूत्रों की मानें तो, बड़े बजट की फ़िल्मों में काम न मिलने के कारण, अमीषा अब वीआईपी शादियों और प्राइवेट पार्टियों में डांस परफॉर्मेंस दे रही हैं। हर परफॉर्मेंस के लिए वह मोटी रकम, लगभग 20 लाख रुपए तक चार्ज कर रही हैं! कभी अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ डेब्यू करके बॉलीवुड पर राज करने वाली इस एक्ट्रेस का यह नया 'अवतार' उनके चाहने वालों को सोचने पर मजबूर कर रहा है। क्या यह बॉलीवुड की क्रूर सच्चाई है या अमीषा का समय के साथ चलने का नया तरीका?
"अमीषा पटेल का यह फैसला—क्या यह बॉलीवुड की चमक खोने का दुखद अंत है, क्या आपको लगता है कि एक एक्ट्रैस को इस तरह शादियों में डांस करना चाहिए ?"



No comments:
Post a Comment