शंकर मराठे - मुंबई, ३ दिसंबर २०२५ : बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित मुंबई के जुहू में स्पॉट हुईं। इस दौरान वह बेबी पिंक ड्रेस में ग्लो करती नजर आईं। माधुरी को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल हो गया, क्योंकि माधुरी दीक्षित की 'मिसेज देशपांडे' का लूक देखकर बोले लोग- डेडली लुक, गजब थ्रिल, वाकई लग रहा सीरियल किलर जाग गया।
वैसे तो बढ़ती हुई उम्र में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित इस बार अलग अवतार में हैं, जो रोमांस नहीं बल्कि आपके दिलों में खौफ जगाता है। हालांकि, उनके लिए ये सहज स्वीकार कर पाना मुश्किल होगा जो माधुरी के डाय हार्ड फैन्स हैं। इस बार अपकमिंग साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज 'मिसेज देशपांडे' में माधुरी साइको किलर बनी हुई दिख रही हैं।



No comments:
Post a Comment