Thursday, December 4, 2025

शिर्डी के 'साईं बाबा’ फेम सुधीर दलवी की मदद कर सकता है साईं बाबा संस्थान

 शंकर मराठे - मुंबई, ५ दिसंबर २०२५ : साल 1977 में आई फिल्म 'शिर्डी के साईं बाबा' में साईं बाबा का किरदार निभाकर घर-घर मशहूर हुए सुधीर दलवी काफी समय से बीमार हैं और जानलेवा इंफेक्शन से जूझ रहे हैं। इनका इलाज लीलावती हॉस्पिटल में चल रहा है।

बॉम्बे हाईकोर्ट में हुई याचिका की सुनवाई में जस्टिस विभा कंकनवाड़ी और जस्टिस हितेन एस वेनेगावकर की बेंच ने कहा कि सुधीर दलवी ने खास भूमिका निभाई. लोगों के लिए खास आस्था भी है. ऐसे में एक्टर की मदद की जा सकती है. बता दें एक्टर सेप्सिस से जूझ रहे हैं. इस वक्त उन्हें इलाज में आर्थिक मदद की जरूरत है।

इस मामले पर संज्ञान लेते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने शिर्डी के श्री साईं बाबा संस्थान को परमिशन दे दी है कि वह सुधीर दलवी के इलाज के लिए 11 लाख रुपये दे सकता है।

No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...