शंकर मराठे - मुंबई, १ नवंबर २०२५ : छोटे परदे पर साईंबाबा का किरदार निभाकर फेमस हुए अभिनेता सुधीर दलवी से जुड़ी एक दुखद खबर आ रही है।
फिल्मी पत्रिकाओं में प्रकाशित खबरों के मुताबिक सुधीर दलवी की हालत बेहद गंभीर है। वो मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं। उन्हें सेप्टिक इन्फ़ेक्शन हुआ है। और उनकी जान पर खतरा है।
सुधीर दलवी के परिवार ने आर्थिक सहायता की अपील की है। वैसे तो अभिनेता सुधीर दलवी 86 साल के हो गए हैं और उनके इलाज पर उनके परिवार वालों ने अभी तक दस लाख रुपए खर्च कर दिए हैं। और अभी 15 लाख रुपए और चाहिए। उनका परिवार आर्थिक रूप से टूट चुका है। यही वजह है कि परिवार को आर्थिक मदद की गुहार लगानी पड़ रही है।
सुधीर दलवी के लिए ईश्वर से प्रार्थना कीजिए साथियों, उनकी सेहत अच्छी हो। उनके परिवार को वो आर्थिक मदद मिले, जिसकी उन्हें फ़िलहाल ज़रूरत है। फ़िल्म और टीवी इंडस्ट्री के लोगों तक ये बात पहुंचे, ताकि वहां से सुधीर दलवी के इलाज के लिए लोग आगे आएं।

No comments:
Post a Comment