Saturday, November 8, 2025

भारत की महंगी एक्शन फिल्म "किंग"

शंकर मराठे - मुंबई, ९ नवंबर २०२५ : अभिनेता शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी ‘किंग’ अब भारत की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बन गई है। सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो शाहरुख की पिछली सुपरहिट मूवी ‘पठान’ (250 करोड़) से भी ज़्यादा है। शुरुआत में इसे एक छोटी एक्शन थ्रिलर के रूप में बनाया जा रहा था, लेकिन जब सिद्धार्थ आनंद डायरेक्टर के रूप में जुड़े, तो फिल्म को एक नए और भव्य पैमाने पर तैयार किया गया।

‘किंग’ में शाहरुख खान के 6 बड़े एक्शन सीक्वेंस होंगे, जिनमें से ३ विदेशी लोकेशनों पर शूट होंगे और ३ विशाल सेट्स पर फिल्माए जाएंगे। बताया जा रहा है कि शाहरुख का इंट्रोडक्शन सीन ही इतना शानदार होगा कि दर्शक सीट से उठ नहीं पाएंगे! फिल्म में सुहाना खान भी अहम किरदार निभा रही हैं, जबकि अभिषेक बच्चन एक शक्तिशाली विलेन के रूप में नज़र आएंगे।

No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...