Sunday, November 16, 2025

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी के लिए कितनी फीस ?

शंकर मराठे - मुंबई, १६ नवंबर २०२५ : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हैदराबाद में एसएस राजामौली की आगामी फिल्म 'वाराणसी' (SSMB 29) के भव्य लॉन्चिंग इवेंट  में हिस्सा लिया।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सफेद लहंगा-चोली और पारंपरिक गहनों में राजकुमारी जैसी लग रही थीं। स्टेज़ पर प्रियंका चोपड़ा ने महेश बाबू की प्रशंसा करते हुए कहा, "मैं उसे एमबी (महेश बाबू) के नाम से जानती हूँ, महान, अविश्वसनीय महेश बाबू।" उन्होंने कहा कि महेश और उनके परिवार ने उन्हें हैदराबाद में घर जैसा महसूस कराया।

फिल्म 'वाराणसी' के लिए प्रियंका चोपड़ा ने 30 करोड़ की फीस मांगी, जबकि महेश बाबू और राजामौली ने सैलरी न लेकर 40% प्रॉफिट शेयरिंग पर समझौता किया है।

'वाराणसी' राजामौली की 'आरआरआर' के बाद निर्देशन में वापसी है, और यह प्रियंका चोपड़ा की भारतीय सिनेमा में वापसी का प्रतीक है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में मंदाकिनी की भूमिका निभाएंगी। यह फिल्म संक्रांति 2027 को रिलीज़ होने की संभावना है।


No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...