शंकर मराठे - मुंबई, १८ नवंबर २०२५ : बॉलीवुड की दुनिया में 25 कमरों वाला शानदार बंगला और सप्ताह के सातों दिनों के लिए 7 अलग-अलग कारें, लेकिन जब समय बिगड़ा तो ऐसा बिगड़ा कि बंगला भी बिक गया और सातों कारें भी बिक गई। चॉल से निकले थे कभी। चॉल में ही वापस आकर रहने को मजबूर हो गए। नाम है इनका भगवान आभाजी पालव और फ़िल्मी दुनिया में ये भगवान दादा के नाम से मशहूर हुए थे।
एक बात यहां भी जानिए कि भगवान दादा को राज कपूर इंडियन डगलस कहते थे और ये नाम भगवान दादा को मिला था साइलेंट फ़िल्मों के ज़माने की अमेरिकन फ़िल्मों के नामी एक्टर डगलस फ़ेयरबैंक्स से प्रेरित होकर।
डगलस फ़ेयरबैंक्स के बारे में कहा जाता है कि वो अपने सभी स्टंट्स खुद करते थे। कभी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं करते थे। भगवान दादा के भी पसंदीदा थे डगलस फ़ेयरबैंक्स। भगवान दादा उनसे बहुत प्रेरित भी थे। इसलिए अपनी कई शुरुआती फ़िल्मों में भगवान दादा ने अपने स्टंट्स खुद ही किए थे। भगवान दादा की इसी खूबी की वजह से राज कपूर उन्हें इंडियन डगलस कहते थे।



No comments:
Post a Comment