शंकर मराठे - मुंबई, ४ नवंबर २०२५ : बॉलीवुड डायरेक्टर अनीस बज्मी की अगली फिल्म ‘राम और श्याम’ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रणबीर कपूर, कार्तिक आर्यन और रणवीर सिंह जैसे कई कलाकारों का पत्ता कट करके आखिर में खिलाड़ियों के खिलाड़ी अक्षय कुमार का नाम इस फिल्म के लिए फाइनल किया है। अक्षय इस फिल्म में डबल रोल निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म साल 1967 की दिलीप कुमार स्टारर क्लासिक ‘राम और श्याम’ की रीमेक बताई जा रही है।
फिल्म का प्री-प्रोडक्शन अगले माह दिसम्बर से शुरू होगा और शूटिंग 2026 में की जाएगी। इसे साउथ के जाने-माने निर्माता दिल राजू प्रोड्यूस कर रहे हैं। अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक अनीस बज्मी की यह जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में दे चुकी है, जिससे फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है।

No comments:
Post a Comment