Thursday, November 6, 2025

१५० स्थानों पर सामूहिक वंदे मातरम गायन

 

शंकर मराठे - मुंबई, ७ नवंबर २०२५ : भारतीय जनता पार्टी वंदे मातरम् के १५० साल पूरे होने के मौके पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन करने वाली है. आज यानी कि ७ नवंबर को वंदे मातरम के १५० साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में केंद्र सरकार और बीजेपी ने देश में १५० स्थानों पर सामूहिक वंदे मातरम गायन का कार्यक्रम रखा है. १५० साल पूरे होने पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि वंदे मातरम ने गर्व और बलिदान की भावना जगाई.

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह गीत भारत की आत्मा का स्वर है, जिसने आजादी की चेतना और राष्ट्रभक्ति जगाई है. केंद्र सरकार और बीजेपी द्वारा 'राष्ट्र एकता का उत्सव' के तहत १५० स्थानों पर सामूहिक गायन हो रहा है.

अमित शाह ने लिखा कि ‘वंदे मातरम्’ केवल शब्दों का संग्रह नहीं, भारत की आत्मा का स्वर है. अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध वंदे मातरम् ने देश को संगठित करके आजादी की चेतना को बल दिया. साथ ही, क्रांतिकारियों के मन में मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण, गर्व और बलिदान की भावना जगाई.

No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...