शंकर मराठे - मुंबई, २६ नवंबर २०२५ : ड्रिम गर्ल हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की प्रेम कहानी बॉलीवुड के सबसे दिलचस्प और जटिल रिश्तों में से एक है। दोनों ने साल 1980 में शादी की थी, लेकिन शादी के बाद भी हेमा मालिनी और धर्मेंद्र अलग-अलग घरों में रहते थे। हेमा मालिनी ने अपने रिश्ते में सम्मान और मर्यादा को सबसे ऊपर रखा, क्योंकि वे किसी की जिंदगी में खलल नहीं डालना चाहती थीं।
यह रिश्ता सामान्य रिश्तों से बिल्कुल अलग था। हेमा मालिनी ने कभी शादीशुदा जिंदगी का अफसोस नहीं किया। उन्होंने स्वीकारा कि हालात उनकी मर्जी के अनुसार नहीं थे, लेकिन उन्होंने जो भी मिला, उसमें संतुष्टि पाई। उनका रिश्ता विश्वास, समझदारी और बची हुई गरिमा के साथ अब भी कायम है।
समाज की उंगलियां उठी, लेकिन सच्चे प्रेम और सम्मान की वजह से इस जोड़ी ने सालों तक अपने रिश्ते को बचाए रखा। हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का रिश्ता आज भी एक मिसाल है कि प्यार सिर्फ पास रहने से नहीं, बल्कि दूरियों में भी सम्मान और विश्वास के साथ निभाया जा सकता है।



No comments:
Post a Comment