शंकर मराठे - मुंबई, १० नवंबर २०२५ : बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन एक्टर धर्मेंद्र की हालत एक बार फिर से बिगड़ी है. इस बार उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. कहा जा रहा है कि एक्टर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अखबारों में प्रकाशित खबरों के मुताबिक,उन्हें सांस लेने में तकलीफ के बाद ही हॉस्पिटलाइज कराया गया और अब उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. एक्टर पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए है. हालांकि, उनकी स्थिति को लेकर फिलहाल अभी कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, धर्मेंद्र के परिवार के कई सदस्य इस वक्त हॉस्पिटल में मौजूद हैं. खबर ये भी है कि उनकी बेटियों को भी अमेरिका से बुलाया गया है.

No comments:
Post a Comment