शंकर मराठे - मुंबई, ८ नवंबर २०२५ : इस शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म हक़ के बारे में सिर्फ एक ही लाइन में कहें तो यह मूवी हर हिंदुस्तानी मुस्लिम औरत की लड़ाई है।
इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'हक' में ऐसे कई पल हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर करते हैं. महिलाओं के अधिकारों के बारे में, उनकी जिंदगी के बारे में और उनकी पहचान के बारे में बताती है और अपने अधिकारों की लडाई लड़ने के लिए प्रेरित करती है।
मुस्लिम समाज में सिर्फ तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलने से आदमी अपनी पत्नी से छूटकारा पाता है, लेकिन यह पूरी तरह से गलत है यही सच्चाई फिल्म हक़ में दिखाने का प्रयास किया गया है। इसलिए हिंदुस्तान की हर मुस्लिम औरतों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

No comments:
Post a Comment