Wednesday, November 26, 2025

विलेन बनकर इस एक्टर की पलटी किस्मत

 

शंकर मराठे - मुंबई, २६ नवंबर २०२५ : इस एक्टर ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और एक वक्त ऐसा भी था जब उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। यह एक्टर और कोई नहीं अर्जुन रामपाल है।

अर्जुन रामपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के रूप में की थी। एक समय ऐसा भी आया, जब उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उनके पास घर का किराया या खाने के लिए भी पैसे नहीं थे और कई बार उनके घर में बिजली भी नहीं होती थी।

उन्होंने कई फिल्मों में मुख्य नायक के तौर पर काम किया, लेकिन उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिली और उनकी फिल्में फ्लॉप रहीं। बाद में, उन्होंने अपनी छवि बदलने का फैसला किया और फिल्मों में  विलेन की भूमिकाएं निभाईं। शाहरुख खान की फिल्म 'ओम शांति ओम' में उनके द्वारा निभाए गए विलेन के नेगेटिव किरदार ने उन्हें बड़ी पहचान दी और उनकी किस्मत पूरी तरह से बदल गई। आज, वह एक सफल एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर हैं। 

No comments:

Post a Comment

कल्पना पटवारी की ७ गीतों की ‘छठ गीतमाला’

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर, २०२६ : छठ महापर्व के अवसर पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ७ छठगीतों की विशेष ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस संगीतमय...