Sunday, December 28, 2025

कपिल शर्मा की फिल्म के बज गए १२

शंकर मराठे - मुंबई, २८ दिसंबर २०२५ : १२ दिसंबर को कपिल शर्मा की फिल्म "किस किसको प्यार करूँ २"  सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। सुपरहिट फिल्म का सीक्वल होने की वजह से माना जा रहा था कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बेहद ही खराब रिस्पॉन्स मिला और फिल्म के १२ बज गए।


वैसे तो १४ दिनों में भी यह फिल्म २० करोड़ रुपये की कमाई नहीं कर पाई है। अब तो फिल्म का कलेक्शन पूरी तरह गिर चुका है। हालत यह है कि यह फिल्म रोज़ १० लाख रुपये भी नहीं कमा पा रही है। गिरते कलेक्शन के चलते फिल्म के लिए अपना बजट निकाल पाना भी संभव नहीं लग रहा है। फिल्म का बजट करीब ४० करोड़ रुपये है, जबकि अब तक यह वर्ल्डवाइड सिर्फ १६.२१ करोड़ रुपये की ही कमाई कर पाई है। इस लिहाज से फिल्म फ्लॉप साबित हो चुकी है।


No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...