शंकर मराठे - मुंबई, ३ जनवरी २०२६ : बॉलीवुड की आयटम गर्ल मलाइका अरोरा का रेस्टोरेंट एक आलीशान विंटेज बंगले में बना हुआ है। वैसे तो इसके मेन्यू ने हर किसी को जबरदस्त चौंका रखा है।
खिचड़ी से लेकर पानी के बोतल की कीमत भी हद से ज्यादा है। साथ में, कई तरह के ड्रिंक्स भी हैं। मलाइका अरोरा ने अपने रेस्टोरेंट स्कारलेट हाउस में भारत का पहला हाइड्रेशन बार शुरू किया है। हाइड्रेशन बार में खास ड्रिंक्स और स्मूदीज मिलती हैं, जो थकान, कम रोग प्रतिरोधक क्षमता, स्किन की चमक फीकी पड़ना, रिकवरी और कई समस्याओं को दूर करने में मदद करती हैं।
खिचड़ी ५५० रुपए में है तो ३५० रुपये प्रति बोतल की एंटी-एजिंग इन्फ्यूज्ड वॉटर से लेकर उतनी ही कीमत पर हैंगओवर दूर करने वाले ड्रिंक तक, मेन्यू में कई ऑप्शन मौजूद हैं।
ये दाम देखते ही लोग हैरान रह गए और कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई।
कुछ यूज़र्स बोले—
“ये खिचड़ी नहीं, सोने की दाल से बनी होगी!”
तो वहीं कुछ ने तर्क दिया कि
सेलेब रेस्टोरेंट्स में
आप खाना नहीं, एक्सपीरियंस और नाम के पैसे देते हैं।


No comments:
Post a Comment