Friday, February 27, 2026

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी के रस्मों की झलक



शंकर मराठे - मुंबई, २७ फरवरी २०२६ : अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। रश्मिका ने २६ फरवरी को विजय देवरकोंडा संग सात फेरे लिए और अब शादी की ढेर सारी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में रश्मिका और विजय ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में फैंस से मिलवाते हुए दिल छू लेने वाली बातें लिखी हैं। रश्मिका और विजय ने २६ फरवरी की सुबह ८ बजे फेरे लिए और शाम ४ बजे उदयपुर में कोडवा और तेलुगु परंपराओं से शादी हुई। चूंकि, रश्मिका कोडागु मूल की हैं, तो इसलिए शाम को विशेष कोडवा रस्मों से शादी हुई, जबकि सुबह के वक्त तेलुगु रीति-रिवाजों से दोनों की शादी संपन्न हुई थी। कोडवा रस्मों में बाले बिरुदु, तलवार और आशीर्वाद की रस्म हुई।




No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...