Thursday, March 26, 2026

रजनीकांत और मिथुन 30 साल बाद दोनों फिर एकसाथ


शंकर मराठे - मुंबई, २६ मार्च २०२६ : साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और मिथुन चक्रवर्ती लगभग 30 साल बाद एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों इससे पहले आखिरी बार साल 1995 में आई बंगाली भाषा की फिल्म ‘भाग्य देवता’ में नजर आए थे। इस फिल्म में रजनीकांत का स्पेशल अपीयरेंस था और यह उनकी एकमात्र बंगाली फिल्म भी है। इससे पहले मिथुन और रजनीकांत साल 1989 में आई हिंदी फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ में एकसाथ दिखाई दिए थे। रमेश सिप्पी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इन दोनों के अलावा रेखा, अनुपम खेर और रजा मुराद भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म में भी रजनीकांत का स्पेशल अपीयरेंस है। अब लगभग 30 साल बाद दोनों फिर एकसाथ ‘जेलर 2’ में नजर आएंगे।

No comments:

Post a Comment

कल्पना पटवारी की ७ गीतों की ‘छठ गीतमाला’

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर, २०२६ : छठ महापर्व के अवसर पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ७ छठगीतों की विशेष ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस संगीतमय...