शंकर मराठे - मुंबई, ३ अप्रैल २०२६ : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए। तीनों ने बाबा महाकाल की विधि-विधान से पूजा की और मंदिर परिसर में स्थित नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं मांगीं। हालांकि, इस दौरान अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ से एक छोटी-सी गलती हो गई।
धार्मिक नियमों के अनुसार, जब नंदी के एक कान में मनोकामना कही जाती है, तो उनका दूसरा कान हाथ से बंद कर देना चाहिए। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने मन्नत मांगते समय ऐसा नहीं किया। दूसरी ओर, डिंपल कपाड़िया ने इस नियम का पूरी तरह से पालन किया और मनोकामना कहते समय नंदी का दूसरा कान बंद रखा।
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, यह कोई बड़ा पाप नहीं है बल्कि महज एक गलती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि अभिनेताओं को इस नियम की जानकारी नहीं थी, तो वहां मौजूद पुजारियों को उन्हें सही तरीका बताना चाहिए था। अक्षय कुमार इससे पहले भी कई बार परिवार के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

No comments:
Post a Comment