Wednesday, May 27, 2026

'हम तो तंबू में बंबू लगाए बैठे' गाने को अश्लील बोला था


शंकर मराठे - मुंबई, २८ मई २०२६ : मनमोहन देसाई मल्टी स्टार कास्ट वाली मसाला फिल्में बनाते थे. यह पहला मौका था जब उन्होंने अमिताभ के साथ सोलो फिल्म बनाई. मर्द का मुहूर्त 8 अक्टूबर 1983 को हुआ था. यह पहला मौका था जब मनमोहन देसाई अपनी फिल्म बिना कादर खान के सहयोग के बना रहे थे. मर्द फिल्म की शूटिंग बैंगलुरु, मैसूर, ऊटी में हुई थी. यह फिल्म अमेरिकन कॉमिक कैरेक्टर फैंटम पर बेस्ड थी जिसके साथ एक घोड़ा-डॉग होता है. 


मर्द फिल्म में अमिताभ बच्चन और प्रेम चोपड़ा के बीच शीशे का सीन दिलीप कुमार की 1960 की फिल्म कोहिनूर से कॉपी किया गया था.कोहिनूर में यह सीन दिलीप कुमार और जीवन के बीच हुआ था. ओरिजनल सीन 1933 की अमेरिकन फिल्म डक सूप में नजर आया था.मर्द फिल्म के एक गाने 'हम तो तंबू में बंबू लगाए बैठे' को कई डिस्ट्रीब्यूटर्स ने अश्लील बताते हुए उसे फिल्म से निकालने की गुजारिश मनमोहन देसाई से की थी. मनमोहन देसाई ने बचाव करते हुए कहा था कि यह एक फॉक सॉन्ग है।


No comments:

Post a Comment

कल्पना पटवारी की ७ गीतों की ‘छठ गीतमाला’

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर, २०२६ : छठ महापर्व के अवसर पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ७ छठगीतों की विशेष ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस संगीतमय...