शंकर मराठे - मुंबई, ५ जून २०२६ : बॉलीवुड के गलियारों से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. ६१ साल के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. आमिर खान और गौरी स्प्रैट काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब इस कपल ने शादी करने का फैसला कर लिया है. इसके साथ ही शादी की तारीख भी सामने आ चुकी हैं
अखबारों और पत्रिकाओं में प्रकाशित खबरों के मुताबिक, अभिनेता आमिर और गौरी स्प्रैट के बीच की नजदीकियां अब शादी के मुकाम तक पहुंच चुकी हैं. दोनों ने अपनी जिंदगी का यह बड़ा फैसला आपसी सहमति और पूरी समझदारी के साथ लिया है, जिसकी तैयारियां भी अब शुरू हो चुकी हैं.

No comments:
Post a Comment