शंकर मराठे - मुंबई, १३ जून २०२६ : फिल्म प्रतीज्ञा का गाना "मैं जट यमला पगला दीवाना" स्व. अभिनेता धर्मेंद्र के फिल्मी करियर के सबसे आइकॉनिक गानों में गिना जाता है। इस गाने को गाते समय मोहम्मद रफी इतने जोश में थे कि रिकॉर्डिंग के दौरान ही उसके बीट्स पर थिरकने लगे।
कहा जाता है कि गाना रिकॉर्ड होने के बाद मोहम्मद रफी को पूरा भरोसा था कि यह लोगों को खूब पसंद आएगा। उन्होंने धर्मेंद्र से मजाकिया अंदाज़ में कहा कि गाने में अपनी तरफ से उन्होंने पूरी जान डाल दी है, अब इसे पर्दे पर हिट बनाने की जिम्मेदारी तुम्हारी है।
रफी की आवाज़ और धर्मेंद्र की देसी मस्ती का ऐसा जादू चला कि गाना रिलीज होते ही सुपरहिट बन गया। आज करीब 50 साल बाद भी "यमला पगला दीवाना" सुनते ही लोगों के पैर अपने-आप थिरकने लगते हैं।

No comments:
Post a Comment