शंकर मराठे - मुंबई, १४ जुलाई, २०२६ : बॉलीवुड की दुनिया में कुछ भी संभव है और इसके तहत अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने ८० के दशक में एक फिल्म में बोल्ड सीन करके सनसनी मचा दी थी। इतना ही नहीं तो इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया ने इंटीमेट की सारी हदें पार कर दी थी।
फिल्म ‘सागर’ में एक गाना है ‘जाने दो ना’, जो कि एक इंटीमेट और बेहद सेंसुअस ट्रैक था, आज भी दर्शकों के जहन में ताजा है। इस गाने में डिंपल कपाड़िया का बोल्ड अवतार, गीले कपड़े, भीगी जुल्फें और ऋषि कपूर के साथ उनकी नजदीकियों ने ८० के दशक में जैसे तूफान खड़ा कर दिया था। उस वक्त इस तरह के सीन आम नहीं थे और भारतीय दर्शकों के लिए यह किसी सांस्कृतिक झटके से कम नहीं था। गाने में दोनों के बोल्ड सीन को लेकर लोगों ने खूब बातें भी की थी।

No comments:
Post a Comment