Sunday, August 23, 2026

आमिर खान निभाएंगे युवा क्रिकेटर का किरदार


शंकर मराठे - मुंबई, २३ अगस्त २०२६ : बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान फिल्म ‘लालकारा’ में २५ साल के युवा क्रिकेटर का किरदार निभाने की तैयारी कर रहे हैं। ६१ साल की उम्र में यह भूमिका उनके लिए बड़ी चुनौती है।

खबर के मुताबिक, फिल्म की कहानी क्रिकेट पर आधारित है और इसे आशुतोष गोवारिकर के साथ आमिर की वापसी माना जा रहा है। किरदार में ढलने के लिए आमिर ने फिटनेस पर काम शुरू कर दिया है।

युवा क्रिकेटर जैसा दिखने के लिए आमिर अपना वजन घटा रहे हैं। साथ ही वह बॉडी लैंग्वेज और स्क्रीन अपीयरेंस पर मेहनत कर रहे हैं। उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

आमिर खान अपनी फिल्मों में किरदार के लिए होने वाली मेहनत के लिए जाने जाते हैं। अब देखना होगा कि

६१ साल की उम्र में वह २५ साल के क्रिकेटर की भूमिका को कितनी शानदार ढंग से निभा पाते हैं।

No comments:

Post a Comment

कल्पना पटवारी की ७ गीतों की ‘छठ गीतमाला’

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर, २०२६ : छठ महापर्व के अवसर पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ७ छठगीतों की विशेष ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस संगीतमय...