शंकर मराठे - मुंबई, ८ नवंबर २०२५ : डिज़्नी की बहुप्रतीक्षित एनिमेटेड ‘ज़ूटोपिया 2’ यह फिल्म २८ नवंबर को अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इस फिल्म में फीयरलेस और डायनेमिक पुलिस ऑफिसर ‘जूडी हॉप्स’ को अपनी आवाज़ दे रही हैं। श्रद्धा कपूर के मुताबिक किसी एनिमेटेड किरदार को आवाज़ देना एक अलग और बेहद मुक्त अनुभव होता है।
श्रद्धा कपूर ने अपने अनुभव बताता कि जूडी हॉप्स एक ऐसा किरदार है जिससे मैं बहुत रिलेट कर सकती हूँ। वह बेहद एनथुज़ियास्टिक, आत्मविश्वासी और दिल से ईमानदार है। उसके अंदर वो ‘एंथु कटलेट’ वाली एनर्जी है जो मुझमें भी है। वो वक्त आने पर सख्त भी होती है और ज़रूरत पड़ने पर बेहद नरमदिल भी।


No comments:
Post a Comment