शंकर मराठे - मुंबई, १४ नवंबर २०२५ : शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'किंग' अगले साल रिलीज होगी और यह भारत की अब तक की सबसे महंगी एक्शन फिल्म बन गई है। शुरुआती बजट 150 करोड़ रुपए था, लेकिन अब इसे 350 करोड़ रुपए में बनाया जा रहा है।
फिल्म में छह शानदार एक्शन सीन्स हैं, जिनमें तीन रियल लोकेशन और तीन सेट पर फिल्माए गए हैं। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने शाहरुख के साथ मिलकर इसे ग्लोबल स्तर की फिल्म बनाने का प्रयास किया है।

No comments:
Post a Comment