शंकर मराठे - मुंबई, १४ नवंबर २०२५ : बॉलीवुड के हीमैन अभिनेता धर्मेंद्र बीमार रहने के बाद अस्पताल से घर लौट आए हैं। उनके घर के बाहर मीडिया की भीड़ खड़ी देख सभी हैरान रह गए।
सनी देओल पहले ही इस पर नाराज़गी जता चुके हैं। अब फिल्ममेकर करण जौहर ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर पोस्ट शेयर कर अपनी भड़ास निकाली। उन्होंने लिखा कि एक परिवार को अकेला छोड़ दो, ये कवरेज नहीं अपमान है। करण ने कहा कि एक लिविंग लेजेंड के लिए मीडिया का यह सर्कस देखकर दिल दहला जाता है। धर्मेंद्र ने सिनेमा को बहुत बड़ा योगदान दिया है और इस तरह की स्थिति उनके लिए और परिवार के लिए मुश्किलें बढ़ाती है। उन्होंने सभी से संवेदनशीलता दिखाने की अपील की है।

No comments:
Post a Comment