Thursday, November 6, 2025

कर्नल की भूमिका में सल्लू मियां

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर २०२५ : इन दिनों सलमान खान आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' की शूटिंग में व्यस्त हैं और इस फिल्म के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसमें वे कर्नल संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।

५९ साल की उम्र में सलमान खान ने अपनी लेटेस्ट जिम फोटोज से साबित कर दिया है कि फिटनेस के मामले में उनका अभी भी कोई मुकाबला नहीं। शेयर की गई तस्वीर में सल्लू मियां बेहतरीन बॉडी व जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन दिखाते नजर आए। बढ़ते वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग के बाद उनकी ये बदली हुई फिटनेस फैंस को हैरान कर रही है। फोटो के साथ सलमान ने कैप्शन लिखा- "कुछ पाने के लिए कुछ छोड़ना पड़ता है... ये बिना छोड़े है।" 

सलमान खान की ये फिल्म जून २०२६ में रिलीज़ करने का लक्ष्य है। यह फिल्म गलवान घाटी में साल २०२० में हुई भारत-चीन झड़प को दर्शाती है, जिसमें बहादुरी को दर्शाया गया है। 

No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...