शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर २०२५ : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान एक बार फिर विवादों में हैं। कोटा कंज्यूमर कोर्ट ने उन्हें एक पान मसाला विज्ञापन के मामले में नोटिस भेजा है और 27 नवंबर तक जवाब देने को कहा है।
भाजपा के नेता व वकील इंदर मोहन सिंह हनी ने शिकायत दर्ज कराते हुए विज्ञापन को भ्रामक बताया है। उनका कहना है कि कंपनी और सलमान खान ने “केसर वाला पान मसाला” बताकर उपभोक्ताओं को गुमराह किया है, जबकि इतने सस्ते उत्पाद में असली केसर संभव नहीं है। फिलहाल कोर्ट ने सलमान खान और कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा है।

No comments:
Post a Comment