शंकर मराठे - मुंबई, ९ नवंबर २०२५ : एक्टर इमरान हाशमी और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ ७ नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। सच्ची घटना पर आधारित ‘हक’ एक लीगल ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म शाजिया बानो केस पर आधारित है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘हक’ ने पहले दिन १.७५ करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि दूसरे दिन फिल्म ने ३.३५ करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दो दिनों में फिल्म की कुल कमाई ५.१० करोड़ रुपये रही।


No comments:
Post a Comment