शंकर मराठे - मुंबई, ९ नवंबर २०२५ : एक्टर अर्जुन रामपाल जब भी सिनेमा के पर्दे पर आते हैं, कुछ अलग और दमदार लेकर आते हैं। अब वो अपनी नई फिल्म धुरंधर में डर की परिभाषा बदलने जा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर १२ नवंबर को दोपहर १२:१२ बजे रिलीज़ होगा, और इसके लिए दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। यह फिल्म ५ दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
फिल्म के नए पोस्टर में अर्जुन रामपाल को एंजेल ऑफ डेथ (मौत का देवदूत) के रूप में दिखाया गया है उनकी गहरी नज़र, घनी दाढ़ी, हाथ में सिगार, आंखों में आग और रफ-टफ लुक देखकर साफ लगता है कि इस बार वो पूरी तरह डार्क किरदार में नज़र आने वाले हैं।

No comments:
Post a Comment