Friday, December 19, 2025

क्यों नरगिस ने राज कपूर से रिश्ता खत्म किया था ?

शंकर मराठे - मुंबई, २० दिसंबर २०२५ : भारतीय सिनेमा के इतिहास में राज कपूर और नरगिस की लव स्टोरी जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही दर्दभरी भी। दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी साल 1948 में, जब राज कपूर ने अपनी फिल्म आग के लिए नरगिस को मुख्य अभिनेत्री के रूप में कास्ट किया। फिल्म तो खास नहीं चली, लेकिन इसने एक ऐसी जोड़ी को जन्म दिया, जिसकी केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आई।


साल 1949 में आई फिल्म बरसात ने दोनों को सुपरस्टार बना दिया। फिल्म का वो फेमस पोस्टर, जिसमें बारिश के बीच नरगिस राज कपूर के कंधे पर झुकी हैं, आगे चलकर आरके फिल्म्स का लोगो बन गया। 

लेकिन इस रिश्ते की सबसे बड़ी चीज थी राज कपूर का पहले से शादीशुदा होना। वो शादीशुदा तो थे ही साथ में उनके बच्चे भी थे। नरगिस ने नौ साल तक राज कपूर का लंबा इंतजार किया, इस उम्मीद में कि राज एक दिन उन्हें अपना लेंगे, लेकिन जब ये साफ हो गया कि राज कपूर उनके लिए अपने परिवार नहीं छोड़ सकते, तो नरगिस ने चुपचाप यह रिश्ता खत्म कर दिया और सुनील दत्त से शादी करके घर बसा लिया।

No comments:

Post a Comment

कल्पना पटवारी की ७ गीतों की ‘छठ गीतमाला’

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर, २०२६ : छठ महापर्व के अवसर पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ७ छठगीतों की विशेष ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस संगीतमय...