Friday, December 19, 2025

अक्षय कुमार लोगों को मालामाल करेंगे

 शंकर मराठे - मुंबई, १९ दिसंबर २०२५ : खिलाडी स्टार अक्षय कुमार लंबे समय से बॉलीवुड में राज कर रहे हैं। अब तक अक्षय ने कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से कई फिल्में ब्लॉकबस्टर भी साबित हुई हैं। बहुत जल्द अक्षय कुमार अब टीवी के छोटे परदे पर एंट्री करने जा रहे हैं।

बिग बी के शो कौन बनेगा करोड़पति की तरह ही अक्षय कुमार एक नया गेम शो लेकर आ रहे हैं। व्हील ऑफ फॉर्च्युन दुनिया के सबसे लोकप्रिय शोज़ में से एक है। यह शो अब तक 8 बार एमी अवॉर्ड जीत चुका है। इसी शो के हिंदी वर्जन को अब अक्षय कुमार होस्ट करेंगे। अब अमिताभ बच्चन की तरह अक्षय कुमार भी अपने शो के जरिए लोगों को मालामाल करेंगे। सोनी टीवी ने इस शो की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 

No comments:

Post a Comment

कल्पना पटवारी की ७ गीतों की ‘छठ गीतमाला’

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर, २०२६ : छठ महापर्व के अवसर पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ७ छठगीतों की विशेष ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस संगीतमय...