Saturday, January 24, 2026

गणतंत्र दिवस के पहले सलमान खान का गाना...


शंकर मराठे - मुंबई, २४ जनवरी २०२६ :  सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' का पहला गाना गणतंत्र दिवस से दो दिन पहले रिलीज हो गया है। इसमें संघर्ष के पलों और प्यार, बलिदान और देशसेवा के भाव को दिखाया गया है। इसे अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने गाया है। रिलीज होते ही ये ट्रेंडिंग लिस्ट में आ गया है।

'बैटल ऑफ गलवान' को सलमान खान ने फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं। इसका म्यूजिक सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक लेबल से रिलीज हुआ है और सोनी म्यूजिक इंडिया इसकी ऑफिशियल म्यूजिक डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर है। फिल्म बहादुरी, बलिदान और जज्बे की कहानी दिखाने का वादा करती है, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी लीड रोल में नजर आएंगी। 


No comments:

Post a Comment

कल्पना पटवारी की ७ गीतों की ‘छठ गीतमाला’

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर, २०२६ : छठ महापर्व के अवसर पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ७ छठगीतों की विशेष ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस संगीतमय...