शंकर मराठे - मुंबई, १६ फरवरी २०२६ : 'द केरल स्टोरी' के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की नई फिल्म 'चरक' की टीजर देखने वालों को सिहरन पैदा कर रहा है। इस टीजर में अंधविश्वास, तांत्रिक प्रथाओं और अंधभक्ति की झलक है जिसमें एक तांत्रिक लाश को नोंचकर खाता दिख रहा है।
फिल्म 'चरक: आस्था का मेला' का टीजर रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में आस्था के अंधेरे में सिहरन पैदा करने वाले कुछ सवाल हैं जो टीजर देखते ही आपके भी मन में जरूर कौंधेगा।
इस फिल्म का टीजर अंधविश्वास, तांत्रिक प्रथाओं और अंधभक्ति की भयावह झलक पेश करता है। डायरेक्टर सुदीप्तो सेन की यह फिल्म 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

No comments:
Post a Comment