Tuesday, February 17, 2026

सलमान खान पहुंचे लीलावती अस्पताल


शंकर मराठे - मुंबई, १८ फरवरी २०२६  : बॉलीवुड दबंग स्टार सलमान खान के पिता और दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान इस समय लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं और उनसे मिलने-जुलने वालों का तांता लगा हुआ है। सलीम खान को 17 फरवरी की सुबह इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया था। उनका इलाज कर रहे डॉक्टर जलील पार्कर ने बताया था कि सलीम खान को उनके फैमिली डॉक्टर लेकर आए थे और तुरंत ही इमरजेंसी में इलाज शुरू कर दिया गया था। सलीम खान की हालत स्थिर बताई गई, पर अभी भी वह आईसीयू में हैं और डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं। इसी बीच मंगलवार, देर रात तक सलीम खान से मिलने आने वालों का तांता लगा रहा। सलमान खान और पूरा परिवार देर रात लीलावती अस्पताल पहुंच गया। 

No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...