शंकर मराठे - मुंबई, ९ फरवरी २०२६ : बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर संडे को अपने घर के बाहर फैन्स से मिलने आते हैं। इस मुलाकात के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं, लेकिन इस बार चर्चा की वजह कुछ और ही थी।
इस बार बिग बी के हाथ में एक पोस्टर नजर आया, जिस पर लिखा था — मुझे सपोर्ट करिए! मेरे ससुराल वाले मेरी वाइफ को भेज नहीं रहे हैं। साथ में लिखा था : 1982 – A Love Marriage
पोस्टर देखकर लोग चौंक गए और सोचने लगे कि आखिर ये मामला क्या है, लेकिन सच्चाई कुछ और ही निकली।
असल में यह पोस्टर एक आने वाली फिल्म के प्रमोशन का था, जो 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसका अमिताभ बच्चन की निजी जिंदगी से कोई लेना-देना नहीं है।
कुल मिलाकर, ये सिर्फ एक फिल्म प्रमोशन का मजेदार पल था, जिसने एक बार फिर बिग बी को सुर्खियों में ला दिया।

No comments:
Post a Comment