Thursday, March 26, 2026

क्यों लगा था इस गाने को शूट करने में एक हफ्ता?


शंकर मराठे - मुंबई, २६ मार्च २०२६ : आज हम बॉलीवुड के जिस गाने की बात कर रहे हैं, वहीं से कैमियो का दौर शुरू हुआ था। इस गाने में इंडस्ट्री के कई सारे दिग्गज कलाकार थे और सारे बड़े स्टार्स भी। मोहम्मद रफी की आवाज से सजा ये गाना रिकॉर्ड कायम कर चुका है। इसे शूट करने में पूरा एक हफ्ता लगा था। इतना ही नहीं तो बॉलीवुड के एक नहीं तो पूरे २० कलाकारों ने इस गाने में हिस्सा लिया था। उस जमाने में इस गीत की धमाकेदार पब्लिसिटी दूरदर्शन पर हुई थी।

इस गाने में बॉलीवुड स्टार्स की इतनी बड़ी संख्या देखकर आप दंग रह जाएंगे। अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और शत्रुघ्न सिन्हा के साथ-साथ धर्मेंद्र, राज कपूर, वहीदा रहमान, रणधीर कपूर, बिंदू, प्रेम चोपड़ा, राजेश खन्ना, शर्मिला टैगोर, शम्मी कपूर और राकेश रोशन ने भी कैमियो रोल किया था। यहां तक ​​कि जूनियर कलाकारों ने भी इसमें रंग भरा था। मनमोहन देसाई ने सात दिनों में कोरियोग्राफी, कैमरा वर्क और सारी चीजें करके इस शूट को खत्म किया, जिसके बाद एक ऐसा गाना तैयार हुआ जो न केवल संगीत बल्कि उस दौर के पूरे बॉलीवुड को एक ही फ्रेम में समेटे हुए था। इस फिल्म का नाम था नसीब और इस गाने के बोल थे - जॉन, जानी जनार्दन...।







No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...