शंकर मराठे - मुंबई, १८ अप्रैल २०२६ : डांस की बात आती है तो पॉप म्यूजिक के बादशाह माइकल जैक्सन का नाम सबसे पहले लिया जाता है। दुनियाभर के कलाकार उनके डांस स्टाइल से प्रेरित हैं। इसी कड़ी में अब बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपने पसंदीदा कलाकार माइकल जैक्सन को खास अंदाज में याद किया है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
टाइगर श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'बिली जीन' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में टाइगर एनर्जेटिक परफॉर्म करते नजर आ रहे है। खास बात यह है कि उन्होंने माइकल जैक्सन के सबसे चर्चित डांस स्टेप्स मूनवॉक और लेग शफल को हूबहू करने की कोशिश की है।

No comments:
Post a Comment