शंकर मराठे - मुंबई, १८ अप्रैल २०२६ : बॉलीवूड के मशहूर विलेन प्राण को पढ़ने का बहुत शौक था। उर्दू अदब और शायरी के तो वो बहुत बड़े शौकीन थे ही। लेकिन देश और दुनिया की विभिन्न घटनाओं, समस्याओं औऱ राजनीति की जानकारी रखना भी उन्हें पसंद था। विषय चाहे जो भी हो, अगर प्राण को उस विषय पर कोई किताब मिल जाए तो वो उसे ज़रूर खरीदते थे और मौका मिलेत ही पढ़ते भी थे।
प्राण की लाइब्रेरी में किताबों का भंडार था और कमाल की बात ये है कि उन्होंने अपनी खरीदी हर किताब को पढ़ा। कहते हैं कि प्राण के पास इतनी किताबें थी कि अगर वो और थोड़ी सी किताबें खरीद लेते तो उन किताबों को सहेजने के लिए उन्हें एक छोटा सा फ्लैट अलग से खरीदना पड़ जाता।

No comments:
Post a Comment