Saturday, April 11, 2026

जैविक खेती करने वाला एक्टर राजेश कुमार


शंकर मराठे - मुंबई, ११ अप्रैल २०२६ : बॉलीवुड के एक्टर राजेश कुमार को 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के मशहूर रोशेश के किरदार के लिए जाना जाता है। कुछ साल पहले वो तब सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने अभिनय छोड़कर खेती करने का फैसला किया था। फिल्म इंडस्ट्री की सुख-सुविधाओं को पीछे छोड़कर, एक्टर अपने गांव बिहार लौट आए और जैविक खेती में हाथ आजमाया। एक ऐप लॉन्च किया, जैविक उपज बेचने की कोशिश की और एक बार तो अपने बेटे के स्कूल के बाहर सब्जी का ठेला भी लगाया। उन्होंने पहले खुलासा किया था कि उन पर 2 करोड़ रुपये का कर्ज था। हालांकि राजेश अभिनय में वापस लौट आए हैं लेकिन खेती के प्रति अपने जुनून को नहीं छोड़ा है। उन्होंने हाल ही में एक चौंकाने वाली बात बताई कि उनकी बहनें, जो 25 साल से अधिक समय से अमेरिका और फिनलैंड में बसी हुई हैं, उन्होंने भी अपनी अच्छी-खासी नौकरियां छोड़कर खेती में उनका साथ देने का फैसला किया है।


No comments:

Post a Comment

कल्पना पटवारी की ७ गीतों की ‘छठ गीतमाला’

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर, २०२६ : छठ महापर्व के अवसर पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ७ छठगीतों की विशेष ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस संगीतमय...