शंकर मराठे - मुंबई, १ जून २०२६ : हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अभी तक कलाकारों ने महिला किरदार निभाए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा इन तीन कलाकारों को महिला किरदार में सबसे ज्यादा पसंद किया गया है।
पहला नाम आता है फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का। अमिताभ बच्चन का लावारिस में महिला वेश वाला अंदाज़ कम समय के लिए था, लेकिन काफी चर्चित रहा। मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है... यह गाना गाकर और महिला किरदार निभाकर अमिताभ बच्चन ने काफी धम्माल मचाया था।
दूसरे नंबर पर आता है नाम अभिनेता गोविंदा का। गोविंदा ने फिल्म आंटी नंबर 1 में महिला बनकर जिस तरह कॉमेडी का तड़का लगाया, वह आज भी फैंस को याद है। उनके हाव-भाव, डांस और कॉमिक टाइमिंग ने किरदार को आइकॉनिक बना दिया।
तिसरे नंबर पर नाम आता है अभिनेता रितेश देशमुख का। रितेश देशमुख ने फिल्म अपना सपना मनी मनी में महिला के किरदार में जबरदस्त कॉमिक परफॉर्मेंस दी और दर्शकों को खूब हंसाया।

No comments:
Post a Comment