शंकर मराठे - मुंबई, १ जून २०२६ : महाराष्ट्र राज्य में नासिक के भोंदू बाबा अशोक खरात का मामला काफी चर्चाओं में रहा था। वह अमीर महिलाओं को फंसाने का काम करता था और उनके साथ वीडियो भी बनाता था। उसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
अब इस मामले को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भोंदू बाबा अशोक खरात पर फिल्म बनने जा रही है। फिल्म का नाम ‘महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स’ है। इसमें बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता इमरान हाशमी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में पैसे वाली महिलाओं के साथ इमरान हाशमी रोमांस करते हुए नजर आएंगे।
‘महाराष्ट्र एपस्टीन फाइल्स’ के मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। इमरान हाशमी की इस फिल्म का निर्देशन स्वरूप सावंत करेंगे।

No comments:
Post a Comment