Monday, June 1, 2026

बाल फिल्म में जैकी श्रॉफ का सच्चा अभिनय


शंकर मराठे - मुंबई, १ जून २०२६ : छोटे बच्चों की दुनिया में बाल फिल्मों के क्षेत्र में आज भी उंगलियों पर गिनी जाने वाली फिल्में ही बन पाई हैं। अब 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो- एलियंस का आगमन' के रूप में बच्चों को केंद्र में रख बनाई गई फिल्म सिनेमाघरों में 29 मई 2026 को पहुंची है। जैकी श्रॉफ स्‍टारर इस फिल्‍म का आगमन सुखद अहसास करवाता है। फिल्म की फैंटेसी भले ही कई जगहों पर बालसुलभ और थोड़ी बचकानी लगे, लेकिन जैकी श्रॉफ जैसे समर्थ और सहज अभिनेता की मौजूदगी तथा बाल कलाकारों का सच्चा अभिनय इसे मनोरंजक और दिलचस्प बना देता है।

No comments:

Post a Comment

कल्पना पटवारी की ७ गीतों की ‘छठ गीतमाला’

शंकर मराठे - मुंबई, ६ नवंबर, २०२६ : छठ महापर्व के अवसर पर लोकगायिका कल्पना पटवारी ७ छठगीतों की विशेष ‘छठ गीतमाला’ लेकर आ रही हैं। इस संगीतमय...