शंकर मराठे - मुंबई, १८ जुलाई, २०२६ : यकीन करना मुश्किल है, लेकिन योगेश त्रिपाठी ने एक्टर बनने के लिए घरवालों से कहा था कि वह पेपर देने मुंबई जा रहे हैं। उस समय उनकी जेब में सिर्फ ₹४०० थे और दिल में था बड़ा सपना। मुंबई पहुंचते ही उन्होंने ऑडिशन दिया और उनकी एक्टिंग इतनी पसंद आई कि शुरुआती ऑडिशन में ही उन्हें काम मिलने लगा। लंबे संघर्ष के बाद उन्हें 'भाबी जी घर पर हैं' में हप्पू सिंह का किरदार मिला, जिसने उनकी किस्मत बदल दी।
आज वही योगेश त्रिपाठी टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी कलाकारों में गिने जाते हैं। उनकी मजेदार डायलॉग डिलीवरी और दमदार एक्टिंग ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।
एक छोटे से झूठ, ₹४०० और बड़े हौसले ने एक आम लड़के को टीवी का बड़ा स्टार बना दिया।


No comments:
Post a Comment