Thursday, November 13, 2025

फेक न्यूज पर फूटा सनी देओल का ग़ुस्सा

 

शंकर मराठे - मुंबई, १३ नवंबर २०२५ : परिवार की प्राइवेसी को लेकर अपने बंगले के सामने मीडिया का जमावड़ा देखकर १३ नवंबर, गुरुवार की सुबह अभिनेता सनी देओल का ग़ुस्सा फूटा।

दो दिन पहले मीडिया द्वारा धर्मेंद्र के निधन की फेक न्यूज से देओल परिवार काफी नाराज़ था और इस फेक न्यूज के बाद मीडिया वाले २४ घंटे धर्मेंद्र के बंगले के सामने तैनात हैं। यह माहौल देखकर आखिर अभिनेता सनी देओल का ग़ुस्सा मीडिया पर फूटा। सनी देओल ने  गुस्से में कहा - आप लोगों को शर्म आनी चाहिए... आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं... चू*** (गाली) की तरह वीडियो किए जा रहे हो। शर्म नहीं आती?

फिलहाल बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के हीमैन धर्मेंद्र का घर पर ही इलाज चल रहा है। वो १२ नवंबर को डिसचार्ज होकर अपने घर गए और डॉक्टर्स द्वारा अब उनका ट्रीटमेंट घर पर ही चल रहा है।


No comments:

Post a Comment

स्वामीचा "देऊळ बंद २" मध्ये दुचाकीवरून प्रवास

शंकर मराठे - मुंबई, १६ एप्रिल २०२६ : बहुप्रतिक्षित "देऊळ बंद २" च्या प्रदर्शनाची २१ मे २०२६ ही तारीख गेल्या आठवड्यात जाहीर करण्यात...