शंकर मराठे - मुंबई, १६ फरवरी २०२६ : 90 के दशक में अमिताभ बच्चन ने जब अपनी कंपनी एबीसीएल शुरू की, तो खराब मैनेजमेंट के कारण वे पूरी तरह दिवालिया हो गए। उन पर ₹90 करोड़ का कर्ज चढ़ गया और बैंकों ने उनका घर 'प्रतीक्षा' तक कुर्क कर लिया था। बिग बी ने खुद बताया था कि लोग उनके घर के बाहर खड़े होकर बदतमीजी करते थे और फिल्म इंडस्ट्री ने उनका साथ छोड़ दिया था। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी; वे खुद यश चोपड़ा के पास काम मांगने गए और उन्हें 'मोहब्बतें' मिली। उसी दौरान 'कौन बनेगा करोड़पति' ने उनकी जिंदगी में एक मोड़ लाया। इस शो की अपार सफलता से उन्होंने पाई-पाई चुकाई और फिर से 'शहंशाह' बनकर उभरे। यह कहानी सिखाती है कि वक्त कितना भी बुरा हो, मेहनत और खुद्दारी से उसे बदला जा सकता है।

No comments:
Post a Comment